BREAKING

पत्रकारों की बैठक: नगर के जनसमस्याओं और व्यवस्थागत मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

Jan Dhamaka Times


जनपद गाजीपुर | के थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद अंतर्गत  क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक पत्रकार के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें नगर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य नगर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को चिन्हित करना तथा उन्हें तथ्यात्मक रूप से जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करने की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य करना रहा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, विकासखंड (ब्लॉक), तहसील तथा विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पत्रकारों ने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को अपेक्षित लाभ मिल सके।

नगर की सड़कों की स्थिति, नालों की सफाई व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता जैसे विषयों को विशेष रूप से उठाया गया। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि कई स्थानों पर सड़कें जर्जर अवस्था में हैं तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत स्थापित आरओ (RO) प्लांटों की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर भी विचार किया गया, ताकि लोगों को वास्तविक रूप से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके।


पत्रकारों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि जनहित से जुड़े विषयों को निष्पक्ष, संतुलित और प्रमाणिक तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए तथ्यों के आधार पर खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

इस बैठक में प्रदीप कुमार पाण्डेय, नियाज़ अहमद (नाजिश ), जय कुमार पांडे, रेयाज अहमद, राजकपूर, शाहनवाज अहमद, वसीम राजा, नरेंद्र राय, तौकीर खान, राजा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। साथ ही, कुछ पत्रकारों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनके विचार भी प्राप्त किए गए।

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!