जनपद जौनपुर | जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल परियोजनाओं की स्थिति, संचालन एवं रखरखाव सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रेस्टोरेशन कार्यों तथा ओवरहेड टैंक (ओएचटी) निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
