जनपद जौनपुर | भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जन्मतिथि 23 दिसंबर को हर वर्ष किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर कृषि व इससे संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य व जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाता है। जनपद के किसान इस योजना में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराए।
किसानों की फसलों के क्राप कटिंग परिणाम के आधार पर प्रतियोगिता कराई जाती है। खरीफ और रबी फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपए व द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर मा0 जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। जनपद में इस वर्ष 36 किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।