BREAKING

जौनपुर नाथूपुर की ग्राम प्रधान फिर होंगी दिल्ली में सम्मानित

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड की ग्राम पंचायत नाथूपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह को एक बार फिर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किए जाने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एकदिवसीय सम्मेलन 11 मार्च 2026 को पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।



बता दें कि स्नातक की पढ़ाई कर रहीं सुचिता सिंह का पहले कोई राजनीतिक कद नहीं था। उनकी सास दुर्गावती देवी ग्राम प्रधान चुनी गई थीं, लेकिन कार्यकाल के दौरान उनके निधन के बाद ग्राम पंचायत में उपचुनाव हुआ। उस समय गांव की जनता ने भरोसा जताते हुए सुचिता सिंह को ग्राम प्रधान चुन लिया।


ग्राम प्रधान बनने के बाद सुचिता सिंह ने गांव में सड़क, स्वच्छता, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर कई पहल कीं, जिससे ग्राम पंचायत नाथूपुर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए। उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें पहले भी दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। अब एक बार फिर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।



सुचिता सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय गांव की जनता को देते हुए कहा कि यह सब गांव के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोई भी काम करना संभव नहीं है। इसके लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!