शहीदों के मूर्तियों को तोड़ने पर विरोध प्रदर्शन
जनपद जौनपुर। प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम परिसर में स्थापित आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी व काकोरी ऐक्शन के अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व रोशन सिंह की प्रतिमाओं को रात के 3 बजे नगर निगम प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया और कूड़ेदान में डाल दिया गया। जो बेहद निन्दनीय व आपराधिक कृत्य है। इस घटना से पूरे प्रदेश भर के आजादी पसंद लोगों में रोष व्याप्त है।मंगलवार को काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति ने बदलापुर के इंदिरा चैक पर उक्त घटना के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन शुरू होने के पहले सब्जी मंडी से एक जोरदार जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में तमाम छात्र नौजवान व महिलाएं शामिल हुए। सभी ने जोरदार नारे लगाते हुए मांग किया कि- शाहजहांपुर नगर निगम परिसर में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह की प्रतिमाओं को पुनः स्थापित किया जाए और उनकी मूर्तियों को तोड़ने वाले दोषियों को उदाहरणमूलक सजा दी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव प्रमोद कुमार शुक्ल व संचालन जिला उपाध्यक्ष- दिलीप कुमार खरवार ने किया। इन्दुकुमार शुक्ल, मिथिलेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, अंजली सरोज व अपर्णा शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित किए। लालताप्रसाद यादव, मनोज कुमार विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विजय प्रकाश गुप्ता, लालता प्रसाद मौर्य, शिवभवन सिंह, शैलैन्द्र कुमार, अनुष्का शुक्ला, विनोद मौर्य आदि मौजूद रहे।
Tags
