BREAKING

शिक्षकों को बाधाओं से डरने की जरूरत नहीं:बीएसए

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने   प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में किचन गार्डन, बैठने के लिए डेस्क बेंच, व डिजिटल कक्षा की व्यवस्था का उद्घाटन किया। विद्यालय को यह सुविधाएं एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से प्राप्त हुआ।   बीएसए ने कहा कि   सिकरारा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का कांफिडेंट लेबल बहुत ऊँचा है।   कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली गैर सरकारी संस्थाओ का जो भी सहयोग बन सकेगा जरूर किया जाएगा। शिक्षक अपने आत्म विश्वास को बरकरार रखे। उन्हें किसी भी बाधाओं से डरने की जरूरत नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी मडियाहूं उदयभान कुशवाहा व सिकरारा के अजीत सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इससे नामांकन व ठहराव में बृद्धि होगी।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संस्था ने अपने धरातलीय प्रयास से परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ करने का कार्य किया है, आगे अन्य और भी विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने की अपील भी की। जिला कोऑर्डिनेटर बीनू सिंह ने एक्शन एड के बारे में   बताया।  अनुपम श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युजंय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, विशाल सिंह, रवि मिश्र, सतीश सिंह, अध्यापक यादवेंद्र यादव,सीमा रानी गुप्ता , डॉ दिवाकर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव , अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे। आभार महाजन अली ने ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!