BREAKING

तिलकधारी महिला महाविद्यालय में सप्तदिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर | तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में आज सप्तदिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन श्री उमानाथ सिंह सभागार में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि टी०डी०पी०जी० कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ० माधुरी सिंह जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जो सबके बीच रहकर मैं नहीं आप के सिद्धांत को प्रतिपादित करता है।छात्राओं से कहां की वे अपने उत्साह और इस सकारात्मकता को बनाए रखें। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ०वंदना सिंह ने कहा कि जहां भी रहे सत्य और नैतिकता को आधुनिकता के साथ रखें। साथ ही साथ समस्त स्वयं सेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारी की भुरी भुरी प्रशंसा की कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० नीलम सिंह ने की तथा सप्तदिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० चित्रलेखा सिंह ने अपने अनुभवो को साझा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राध्यापक एवं कर्मचारीयो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी क्रम में श्री अनूप कुमार सिंह का इस सप्तदिवसीय विशेष शिविर में सराहनीय योगदान रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!