BREAKING

राजनीति दूर से देखनें का खेल नहीं युवा नेतृत्व करनें का वक्त है- नवनीत उनियाल।

Jan Dhamaka Times


गाँव-गाँव चर्चा घर-घर पर्चा भर उत्तराखंड क्रांति दल को घर गांव से मजबूत करेंगे- नवनीत उनियाल।

जन धमाका टाइम्स/जसपाल सिंह

उत्तरकाशी- विकास खंड डुंडा के हिटाणु धनारी क्षेत्र से जल, जंगल, जमीन जैसे ज्वलन्त मसले पर अपनें ही गांव हिटाणु के स्टोन क्रेशर तारकोल प्लांट का मुखर होकर विरोध करनें वाले क्रांतिकारी युवा चेहरे नवनीत उनियाल नें अपनें ही गाँव और घर से कई ग्रामीणों, पंच-प्रधानों, जन-प्रतिनिधियों और युवाओं को उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता दिलाई। 


उत्तराखंड क्रांति दल के "गाँव-गाँव चर्चा घर-घर पर्चा" अभियान की अपनें गाँव, क्षेत्र हिटाणु धनारी से शुरुआत कर युवा क्रांतिकारी युवा चेहरे नवनीत उनियाल नें सदस्यता दिलाकर साबित कर दिया कि उनियाल यू. के. डी के झंडे को गंगोत्री विधानसभा के "गाँव-गाँव घर-घर" ले जाकर पार्टी को मजबूती देंगे। 


उनियाल नें कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में जल, जंगल, जमीन का दोहन धड़ल्ले से हो रहा है, गंगा नदी को हर 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर क्रेशर प्लांट लगाकर चीर फाड़ कर खोदा जा रहा है, गंगा चीख-चीख कर पुकार रही है, कि मुझे शांत, शीतल, साफ स्वच्छ बहनें दो। 


नवनीत नें कहा कि उनियाल के लिए महज पार्टी सदस्यता नहीं, मातृभूमि के साथ तन, मन और धन से जुड़ने की शुरुआत है। क्रांति दल उत्तराखंड प्रदेश का क्षेत्रीय दल ही नहीं, यहाँ के बुजुर्गो, मातृ शक्तियों युवाओं का दिल है, जिसे राष्ट्रीय पार्टियाँ बाहरी लोगों को रोजगार, ठेकेदार, नौकरी, जमीन देकर प्रदेश के लोगों का दिल तोड़ रही है, गंगोत्री विधानसभा के युवा वोटरों से आह्वाहन किया कि राजनीति दूर से देखनें का खेल नहीं युवा नेतृत्व करनें का वक्त है, युवाओं को मिलकर गंगोत्री विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता लेकर और देकर क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करेंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!