BREAKING

गोपालापुर पुलिस चौकी दिनदहाड़े बंद, सुरक्षा पर उठे सवाल

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालापुर पुलिस चौकी रविवार दोपहर करीब 1:47 बजे पूरी तरह बंद मिली। चौकी का मुख्य गेट बंद था और परिसर में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं पाया गया।

दिनदहाड़े पुलिस चौकी का इस तरह बंद रहना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और आमजन की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी आपात स्थिति में सहायता की जरूरत पड़ती, तो आम नागरिक कहां जाए?

चौकी के बंद रहने को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराज़गी देखी गई। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कदम उठाता है, या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!