BREAKING

बाल विवाह संज्ञेय अपराध इसमें प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष भाग लेने वाले होंगे दोषी

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के रामपुर थाना परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विवाह सेवा प्रदाता, सामुदायिक स्वयंसेवक, मैरिज हॉल व डीजे संचालकों सहित नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान लहरतारा वाराणसी के विजय कुमार ने बाल विवाह को एक सामाजिक कुप्रथा बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एवं पर्दा प्रथा की शुरुआत मुगल काल में हुई थी, जिसका राजा राममोहन राय ने पुरजोर विरोध किया। समय-समय पर इसके खिलाफ कानून बनाए गए और वर्तमान में कानून के अनुसार लड़की की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है।


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार  ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह न होने देने का संकल्प दिलाया और कहा कि समाज की जागरूकता से ही इस कुरीति पर प्रभावी रोक संभव है। इस दौरान जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में मंजीत कुमार  संतोष सिंह एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक बाबू राम बिंद ने भी  अपने विचार रखते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्यामधर मिश्र पूर्व प्रधान विनोद जायसवाल चेयरमैन रामपुर कार्यकर्ता विजय कुमार सुरेश कुमार रामआसरे गूंजा सीमा और सकरा कोटिगांव रामपुर नगरपंचायत सपही निस्फी रामपुर के सीबीसी लीडर्स और एसएचजी की महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया और मैरिज हॉल संचालक, डीजे संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!