एक परिधान और अनंत ज्ञान का समागम दिखा
महाराष्ट्र वसई- में आयोजित "आओ गायें रामकथा घर घर में" की देश विदेश तक अलख जगाने वाले, मानस के सिद्ध साधक, व्यवहार घाट के ओजस्वी प्रवक्ता,क्रन्तिकारी संत प्रेममूर्ति पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज के व्यासत्व में बिजेन्द्र रामचंद्र सिंह द्वारा आयोजित 21 फरवरी से 1 मार्च तक नौ दिवसीय मानस महाकुंभ की पूर्व संध्या पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है।20 फरवरी को शाम 4 बजे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रामकथा आयोजन स्थल वसन्त नगरी ग्राउंड, वसंत नगरी, वसई पूर्व पहुँचकर विश्राम लेगी।इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में एक रंगीय परिधान से सजे श्रद्धालुओं का अपार जन समूह गाजे बाजे के साथ भक्ति भाव से सम्मिलित हुए । और महिलाये एक लाइन से क़तर बद्ध तरीके से कलश यात्रा को सफल बनाये | राम जी के भजन और जयकारे से पूरा वायावरण भक्ति माय हो उठा |
उल्लेखनीय है कि, बिजेन्द्र रामचंद्र सिंह के आध्यात्मिक उत्थान की सहभागी उनकी धर्मनिष्ठा पत्नी श्रीमती मीरा बिजेन्द्र सिंह के पावन संकल्प से बिजेन्द्र रामचंद्र सिंह द्वारा आयोजित मानस महाकुंभ के स्वरूप में यह पाँचवी दिव्य श्रीरामकथा है।
लालशेखर सिंह-ब्यूरो

.jpeg)
