BREAKING

मो. हसन पी.जी.कॉलेज भौतिक विभाग में ए.आई पर न्यूक्लियर पावर मॉडल

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर| पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के फिजिक्स डिपार्मेंट में एमएससी के स्टूडेंट ने बनाया न्यूक्लियर पावर प्लांट वर्तमान में एआई की मदद से उसके महत्वपूर्ण कार्यों पर दिया व्याख्यान  छात्र रीतुल मौर्य ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कई तरीकों से मदद करता है, जैसे सुरक्षा बढ़ाना, रखरखाव सुधारना और दक्षता बढ़ाना। यह रीयल-टाइम डेटा एनालिसिस से प्लांट्स को अधिक विश्वसनीय बनाता है।भविष्यवाणी रखरखाव सेंसर डेटा का विश्लेषण करके उपकरणों की खराबी पहले ही भांप लेता है, जिससे अप्रत्याशित बंदी टल जाती है। इससे टर्बाइन, रिएक्टर और कूलिंग सिस्टम की मॉनिटरिंग बेहतर होती है।प्रक्रिया अनुकूलन एआई ऊर्जा उत्पादन को डिमांड, मौसम और उपकरण प्रदर्शन के आधार पर समायोजित करता है, ईंधन खपत घटाता है। यह प्लांट की दक्षता बढ़ाता और लागत कम करता है डिजिटल ट्विन और ऑटोमेशनडिजिटल ट्विन से वर्चुअल सिमुलेशन होता है, जो आपात स्थितियों का अभ्यास कराता है। रोबोट्स निरीक्षण करते हैं, मानवीय जोखिम घटाते हैं।

विभागध्यक्ष डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा किभारत  में एआई न्यूक्लियर प्लांट्स की डिजाइन, संचालन और रखरखाव में लगाया जा रहा है, जिससे कि छात्रों के उत्साह वर्धन एवं वर्तमान भविष्य को ध्यान में रखकर बच्चों को उत्सुक किया जाए जिससे तकनीकी की दुनिया में बच्चे महाविद्यालय प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें वर्तमान में एआई पर ज्यादा कार्य करने की जरूरत है खासकर डेटा सेंटर्स की ऊर्जा जरूरत पूरी करने हेतु। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान  ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में ऐसे मॉडल जनपद स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर देश का नाम रोशन करने में मिल का पत्थर साबित होगा जिसमें एमएससी भौतिक के  शिवांश मिश्रा आकाश पाल प्रिया यादव रितु यादव रोशनी मौर्य तरन्नुम फलक फातिमा विमलेश कुमार आदि  छात्र मौजूद रहे |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!