जनपद जौनपुर रामपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने पॉक्सो व छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ज्ञानचन्द्र यादव उर्फ सुलंगी पुत्र स्व. भोलानाथ यादव निवासी ग्राम भंगेरी, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 54/20, धारा 354(क) भा.द.वि. एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मंजीत कुमार, हे0का0 सुरेश कुमार सिंह व का0 सुरेश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है |


