BREAKING

स्काउट्स रोवर्स रेंजर्स ने मतदाता बनने हेतु किया जागरूक

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  के कुशल नेतृत्व में जनपद चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसके क्रम में स्टेशन रोड स्थित राज कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन सभी को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें।

विश्व विद्यालय रोवर्स रेंजर्स चीफ कमिश्नर/प्राचार्य राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय प्रो. शम्भू राम ने रोवर रेंजर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरुर दर्ज करायें, और गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान चला कर पात्र लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरूक व प्रेरित करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी के रचनात्मक प्रयासों को लोग सदैव याद रखेंगे। उन्होंने बताया कि 125 महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स संचालित है जिनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!