जनपद जौनपुर बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए।
उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें।

