BREAKING

अविनाश गोयल जी ने अध्यक्ष पद एवं प्रदीप उपाध्याय जी ने सचिव पद की शपथ ली ।

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में सफलतापूर्वक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जेसी अविनाश गोयल ने दसवें अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। शपथ निवर्तमान अध्यक्ष जेसी प्रदीप सेठ ने दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष जेसीआई सीनेटर रवि प्रकाश  ने नवनियुक्त अध्यक्ष अविनाश गोयल को बधाई देते हुए कहा जेसीआई क्लासिक आज के विकसित समाज का आईना है  क्योंकि इस संस्था में सभी महिला एवं पुरुषों का एक समान सम्मान एवं कार्यशैली है जिसके परिणाम स्वरुप गत वर्ष जेसी रिचा गुप्ता के नेतृत्व में जेसीआई जौनपुर क्लासिक मंडल  का सर्वश्रेष्ठ अध्याय बनकर उभरा है।  विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष जेएफपी एडवोकेट अभिनव चौरसिया ने कहा जिस प्रकार से मूर्तिकार पत्थरों को तराश  कर मूर्ति बनाता है उसी प्रकार जेसीआई क्लासिक समाज के लोगों को निखारने का प्रयास कर रहा है।

इंस्टालिंग ऑफिसर विनायक गुप्ता ने कहा जेसीआई व्यक्तित्व विकास की संस्था है और विकास के लिए समर्पण का भाव होना चाहिए। नवनियुक्त अध्यक्ष अविनाश गोयल ने कहा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है इस वर्ष संस्था आप सभी के सहयोग से नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रदीप उपाध्याय के साथ समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ लिया। जयति गुप्ता ने नवीन सदस्य के रूप में शपथ लिया।  समाज के विभिन्न संस्थाओं से पहुंचे लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को  बधाइयां दी। इसके साथ ही गत वर्ष किए गए कार्यक्रमों के आधार पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सेठ द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ जेसी का पुरस्कार जेसीआई सीनेटर विशाल गुप्ता को दिया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, श्याम जी सेठ, विनय साहू, प्रतीक मिश्रा, सुजीत अग्रहरि, राजीव साहू, नितिन सिंह, हर्षित अग्रहरि, प्रदीप उपाध्याय, अमित पांडे, हसन अब्बास, देवव्रत उपाध्याय, अमित सेठ, पूजा गोयल, साधना सिंह, ज्योत्सना साहू, रानी मिश्रा आदि उपस्थित रहे। बबीता उपाध्याय द्वारा आस्था पाठ  प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी सेठ ने वह आभार रिचा गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!