जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति में आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।
जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता एवं पुनरुद्धार के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति जानी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदियों में प्रदूषण रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाए।
जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं ई-वेस्ट निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।

