निष्काम कर्म-योगी थे संत गाडगे:जिलाध्यक्ष
जनपद जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान समाज सुधारक कर्मयोगी राष्ट्रसंत गाडगे महाराज जी की जयंती समारोह पूर्वक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में मनाई गई। जिला महासचिव आरिफ हबीब ने उनके जीवन दर्शन को बताया तत्पश्चात उपस्थित सपाजनों से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा उनके विचारों पर चलने का पुनः संकल्प लिया। गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा कराई गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा निष्काम कर्मयोगी एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत रहे। उन्होंने छुआछूत, रूढ़िवाद, पाखंडवाद, आडंबर, सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास का सदैव विरोध किया।उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने भीख मांग-मांगकर बनावाया किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। जिला उपाध्यक्ष गण हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव नैपाल, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव ने संबोधित किया।
Tags

