आजमगढ़ शहर के मध्य स्थित टाइनी टॉट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘रेडियंस–2026’ हरिऔध कला भवन में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में वेलकम सॉन्ग, ‘दादाजी की छड़ी’, तथा शहीद भगत सिंह पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छोटे बच्चे विवान सिंह ने प्रेरणादायक विचार रखे। इसके साथ ही एक कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान समय में किसानों की समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
हंसी-खुशी से भरपूर कॉमेडी प्रस्तुतियां, विद्या को बढ़ावा देने की थीम पर आधारित नृत्य, तथा महाभारत पर नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता के संदेश को दर्शाती प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया। साथ ही इस सदी के महान कलाकार धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।


.jpeg)