BREAKING

मोहम्मद हसन पी.जी. कालेज जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

Jan Dhamaka Times


मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर में एन. सी. टी. ई. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया।

जिसमे कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने  योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।


योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने बी एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिसमें शक्ति, लचीलापन, संतुलन बढ़ाना और तनाव-चिंता कम करना शामिल है। यह शरीर के जोड़ों के दर्द, हृदय स्वास्थ्य, चयापचय और बेहतर नींद में सहायक है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!