BREAKING

डाक्टर अमलेश गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट लार्ड बुद्धा यूथ के सौजन्य से बितरित किये कम्बल

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र के विज्ञान भवन में मंगलवार को डाक्टर अमलेश गंभीर जी ट्रस्ट के बैनर तले मिशन हैंड्रेट के तहत एक सौ सत्तर जरूरतमंदो को कंबल दान और निशुल्क दवाईयां बांट कर पूण्य अर्जित किया। जिसे पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे।

श्री डाक्टर गंभीर ने कहा कि  निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया डाक्टर गंभीर द्वारा जगह जगह जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!