BREAKING

रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के  शाहगंज क्षेत्र में स्थित बसंती देवी आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ जहां में जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर सहित कई जनपदों से आये अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में लगभग 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 35 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।इस दौरान गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कम्पनी के एचआर प्रतिनिधि प्रशांत गोस्वामी ने कम्पनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुविधाओं एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है जिन्हें कम्पनी द्वारा 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आये अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया।  ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!