BREAKING

नारी आत्मसम्मान के लिये मानसिक मजबूती जरूरी

Jan Dhamaka Times

जनपद  जौनपुर में सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सभागार में नारी सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ष्तेजस्विनीष् नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया जिसका संचालन प्रतिदिन मरदानपुर स्थित वेलफेयर के कार्यालय पर किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विशिष्ट अतिथिगण भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, तलवारबाजों के प्रशिक्षक लालजी निषाद, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण चौरसिया एवं सखी वेलफेयर टीम के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया। तत्पश्चात सखी पिंकी जायसवाल एवं दिव्या साहू ने ष्वह शक्ति हमें दो दयानिधेष् का वाचन कर प्रार्थना कराया।  संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने ष्तेजस्विनीष् आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बिना आधी आबादी के सशक्त बने, समाज का विकास संभव नहीं है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संस्था द्वारा नई सोच, नई उडान मुहिम के तहत किशोरियों को लाठी चलाने, तलवारबाजी करने तथा आत्मरक्षा के लिये विभिन्न गुण सीखाने का संकल्प लिया गया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चियों को शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है, क्योंकि मानसिक मजबूती के बिना गलत प्रवृत्ति के लोगों से बचाव करना संभव नहीं होगा। विशिष्ट अतिथि अजीत प्रजापति ने महिलाओं एवं किशोरियों को शिक्षा के साथ संस्कार विषय पर अपने सारगर्भित संबोधन से प्रेरित किया।  संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह एवं स्वागत उद्बोधन स्वर्णिमा जायसवाल ने किया। अंत में संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, सुजाता जायसवाल, तसनीम जैदी, मीनू बरनवाल, रजनी साहू, चन्दा बरनवाल, दीपा साहू, आरती सिंह, शकुंतला मौर्य, जीजीआईसी की शिक्षिका माला सिंह, सावित्री विश्वास, गरिमा सिंह, मधुबाला सिंह, नेहा श्रीवास्तव, स्मृति पांडेय, नीलम सिंह, आक्सीर फातिमा, शालिनी मौर्य, रेखा यादव, मीरा देवी, बैतूल अजरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!