BREAKING

गैस की पाईपलाइन में टक्कर से लगी आग दो लोग झुलसे

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । षहर के चाचकपुर माहल्लेे में बुधवार को पूर्वान्ह अडानी गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में जे.सी.बी. की टक्कर से भीषण आग लग गई। इस घटना में दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना फूल मंडी के आगे, पुलिस चैकी सिपाह थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई। जेसीबी की टक्कर के बाद गैस पाइपलाइन से तीव्र रिसाव शुरू हो गया था। अडानी समूह के कर्मचारियों द्वारा कथित लापरवाही से रिसाव को बंद करने के प्रयासों के दौरान आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि यह पास में स्थित बांस की कोठ में भी फैलने लगी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन चैकियां से अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर फायर एक्सटिंग्युशर, बुलेट और बाल्टी की सहायता से आग को पूरी तरह बुझाया। इसके बाद, अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने गैस लीकेज को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!