22 फरवरी रविवार को जनपद में आयोजित होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
जनपद जौनपुर | सिविल जज सी0डि0/सचिव पूर्ण कालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि, के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।
Tags

