BREAKING

जनपद में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता का आयोजन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में जनपद के 50 माटीकला के कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक व 03 पगमिल का वितरण तथा एक दिवसीय माटीकला जागरूकता का आयोजना जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर के परिसर में किया गया। सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर  मनोरमा मौर्या, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजीत प्रजापति द्वारा विद्युत चालित चाक का निःशुल्क वितरण कराया गया। कार्यालय परिसर में 200 से अधिक प्रति भागियां द्वारा प्रतिभाग किया गया। 


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित एवं सभी योजनाओं के विशय में विस्तार से बताया गया तथा डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोश सहाय पाठक द्वारा उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया गया।

अतिथिगण द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि वर्तमान समय में केन्द्र व राज्य सरकार निचले पायदान के परम्परागत कारीगरों के लिए करबद्ध है तथा कई लाभ प्रद योजनाएं विभागो द्वारा संचालित किये जा रहे है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है, उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!