BREAKING

जनपद जौनपुर का प्रथम जन गडना समिति बैठक संपन्न

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर प्रथम जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक 20 फरवरी को प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  

 

बैठक में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।



बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण (Phase-I) दिनांक 22 मई 2027 से 20 जून 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की सुविधा 07 मई से 21 मई 2027 तक उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं गणना कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।



प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के लिए मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय प्रशिक्षण 24 से 27 फरवरी 2027 तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 146 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, जो मार्च माह में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अप्रैल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!