सास के मरने का दुःख बहु न सह सकी एक घंटे में तोडा दम
जनपद जौनपुर सास-बहू के रिश्ते जहां बिगड़ते जा रहे है वहीं लगाव कम ही देखने को मिलता है। कई वर्षों से अस्वस्थ सास की देखभाल करने वाली बहू उनके निधन का दुःख सहन नहीं कर सकी। एक घंटे के भीतर ही रोते-रोते उसने भी दम तोड़ दिया। रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। गांव के स्व. राजनाथ सिंह का भरा-पूरा परिवार है। उनकी 77 वर्षीय पत्नी विमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उपचार के दौरान दोपहर में घर पर ही उनका देहांत हो गया।
उनकी देखरेख करने वाली बहू 50 वर्षीया निशा सिंह पत्नी अशोक सिंह को गहरा सदमा पहुंचा। रोते-रोते एक घंटे बाद वह बेसुध होकर गिर गईं। परिजन निशा सिंह को आनन-फानन एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
Tags

.jpeg)