BREAKING

अनजान व्यक्ति ने विश्वास जमा कर नशीला पदार्थ खिलाया फिर लुटा

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। जहर खुरानी गिरोह  ने दवा व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाकर  सोने की चेन अंगूठी लूट लिया और झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये। बताते है कि शहर कोतवाली   क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी 61 वर्षीय निवासी शोभ नाथ साहू  बुधवार सुबह अपने रिश्तेदारी मिर्जापुर जाने के लिए लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित जेसीज चौराहे पर बस पकड़ने के लिए खड़े थे कि एक व्यक्ति  उनसे मिला और बात   करते-करते अपना विश्वास जमा लिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद को मिर्जापुर जाने की बात बताकर कार में बैठा लिया। कार जब मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र सेउर गांव के पास से गुजर रही थी उसी समय इन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर 20 ग्राम सोने की चेन तथा  4 ग्राम तक सोने की तीन अंगूठियां उतार लिया और जेब में रखे ₹12000 भी लूट लिया। इसके बाद उन्हें ग्राम पंचायत श्री गांव के पास झाड़ियो फेंक कर अपनी कार लेकर फरार हो गये।

कुछ देर बाद गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो देख कर शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर  में एक व्यक्ति द्वारा इस घटना की जानकारी मडियाहू पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही   पुलिस मौके पर पहुंची। झाड़ी में से दवा कारोबारी को बाहर निकाल कर जेब में मिली हुई डायरी से इनके घर पर फोन कर बताया गया। घरवाले पहुंच कर उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। लुटेरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि अब राहगीर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सोने की चेन और अंगूठी की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े तीन लख  बताई गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!