विकसित भारत युवा संसद का आयोजन 01 मैच को होगा
जनपद जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार, रज्जू भईया संस्थान में 01 मार्च, को “विकसित भारत युवा संसद” के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षकत्त्व में संपन्न होगा।इस वर्ष युवा संसद का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” निर्धारित किया गया है। मुख्य अतिथि एवं के रूप में बृजेश सिंह “प्रिंशु”, सदस्य विधान परिषद्, उपस्थित रहेंगे। अन्य ज्यूरी सदस्यों में नितीश पाण्डेय, डॉ. पंकज कुमार, जिला सूचना अधिकारी, भदोही, डॉ. राज बहादुर यादव, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा डॉ. श्याम कन्हैया शामिल होंगे।
Tags
.jpeg)
