BREAKING

छात्रों का औद्योगिक एक्सपोज़र विज़िट जूट खेती एवं जूट आधारित प्रसंस्करण पर मिला व्यावहारिक अनुभव

Jan Dhamaka Times


किशनगंज: जिला अंतर्गत डॉ० कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज के विद्यार्थियों द्वारा केशरझाड़ा, किशनगंज स्थित किशनगंज फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। यह भ्रमण उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन पाठ्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व डॉ० शोजी लाल बैरवा, सहायक प्राध्यापक सह कनिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र) ने किया।

भ्रमण के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों एवं प्लांट मैनेजर द्वारा जूट प्रसंस्करण इकाई की संपूर्ण कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इसमें कच्चे जूट की खरीद, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल एवं पुनः उपयोग योग्य जूट बैग के निर्माण तक की सभी प्रक्रियाएँ सम्मिलित थीं। इसके अतिरिक्त आधुनिक उत्पादन तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण उपायों तथा विपणन रणनीतियों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उद्योग विशेषज्ञों ने स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से वस्त्र एवं जूट आधारित उद्योगों में उद्यमिता विकास एवं रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इसके पश्चात एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने औद्योगिक स्थापना, पंजीकरण प्रक्रिया, बाजार की संभावनाओं, व्यावसायिक चुनौतियों तथा लाभप्रदता से संबंधित प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने इन सभी विषयों पर व्यावहारिक एवं मार्गदर्शक उत्तर प्रदान किए।

आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!