BREAKING

महापौर बने अजीव पाटिल एवं उपमहापौर मार्शल लोपिस।

Jan Dhamaka Times


महाराष्ट्र पालघर-वसई-विरार महानगर पर बहुजन विकास आघाडी एक बार पुनः अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल रही।इस बार मनपा चुनाव में बहुमत के जादुई आँकड़े को प्राप्त करके बहुजन विकास आघाडी अजीव पाटिल को  महापौर एवं मार्शल लोपिस को उपमहापौर बनाने में कामयाब रही।

भाजपा भी महापौर और उपमहापौर इन दोनों पदों के लिए अपना प्रत्याशी उतारी थी  लेकिन जो 44 नगर सेवक थे उन्हीं लोगों ने हाथ उठाकर मतदान किया दूसरी तरफ बबिआ के 71 सदस्य थे उन लोगों ने एक मुश्त हाथ उठाकर बबिआ के पक्ष में समर्थन किया और इस बहुमत से बहुजन विकास आघाडी  वसई-विकास महानगर पालिका पर वर्षों से कायम वर्चस्व को स्थापित करने में कामयाब रही।

बहुजन विकास आघाडी को मिली इस जीत में लोक नेता पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर, वसई-विरार मनपा की प्रथम महिला महापौर प्रवीणा ठाकुर एवं पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही,वर्षों से क्षेत्र में इन के मार्गदर्शन में किये गये चहुमुखी विकास कार्यों को देखते हुए जनता ने बहुजन विकास आघाडी पर विश्वास जताते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलवायी है। 


अब देखना यह है कि क्या अब जिस विश्वास से लोगों ने मतदान करके बहुजन विकास आघाड़ी पार्टी को जिताया है क्या जनता के भरोसो पर खरे उतरते हैं।

 लालशेखर शेखर सिंह-ब्यूरो

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!