BREAKING

रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित

Jan Dhamaka Times


जनपद आजमगढ़ के कलाकारों ने गिरिडीह झारखंड में 29 जनवरी से 1 फ़रवरी तक कला  संगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नाटक व लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता मे देश भर से आये 25 नृत्य दलों के बिच आजमगढ़ के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समूह लोक नृत्य में द्वितीय, समूह शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय, रंग यात्रा मे द्वितीय,कैम्पफायर में संस्थान के कलाकारों ने द्वितीय व व्यक्तिगत श्रेणी में शशांक राय ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। संस्थान के सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा को अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए रंग साधक दिगंबर प्रसाद जैन स्मृति रंग सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नृत्यो का संयोजन कमलेश सोनकर ने किया। इस 15 सदस्यीय दल में  राज पासवान,रवि गौड़ रोशनी चौहान, सुहानी, तारा,प्रियम निशा चौहान, रूपाली, रुनझुन,खुशबू गोंड शामिल थे। दल के  इस सफलता पर वापस आने पर डॉ कृष्ण मोहन त्रिपाठी,रमाकांत वर्मा, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अजेंद्र राय, सुनील अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज सिंह,गजराज प्रसाद ने बधाई दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!