ब्लॉक में तीन गेट एक मार्डन सभागार का हुआ लोकार्पण ,
जनपद जौनपुर । प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला में करीब तीन करोड के ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यों का शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने परिसर में शहीद स्तंभ तीन गेट मार्डन सभागार व अन्य कार्यालय का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर को और विकास योजना की बड़ी सौगातें मिलेगी। जिसमे रिंग रोड हाईवे ओवर ब्रिज समेत जल्दी ही ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला के आधुनिक मॉडर्न सभागार का लोकार्पण किया।
तीन मॉडर्न गेट का लोकार्पण किया। शहीद स्तंभ मॉडर्न शौचालय सेमत तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें गांव के विकास की दो करोड़ 23 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। विकासखंड के आधुनिक बनाने की
प्रशंसा करते हुए कहा कि चौमुखी विकास हो रहा है। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कहा कि जौनपुर में कई और बड़ी विकास सौगातें मिलेगी। इसके लिए प्रयास जारी है और जल्दी ही ऑडिटोरियम ओवर ब्रिज रिंग रोड फोरलेन सभी जौनपुर को तैयार होकर मिल जाएगा उन्होंने ग्राम प्रतिनिधियों समूह सखियो को अच्छे काम के लिए धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि करंजाकला में चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और गांव को आधुनिक व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने में ध्यान दिया जाएगा। इसके पूर्व आए हुए अतिथियो, प्रधान, बीडीसी को
ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव और भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने अंगवस्त्र में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव, अजय सिंह खर्च, परियोजना निदेशक पीडी कृष्ण करूणाकर पांडेय ने लोगों को संबोधित किया।

.jpeg)


.jpeg)
