BREAKING

तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के  तहसील बदलापुर के सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। 

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


इस दौरान ग्राम विट्ठुआ खुर्द के निवासी रामसमुझ के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी जमीन पर विपक्षी के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के द्वारा उप जिलाधिकारी और सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि शिकायत की जांचकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर अवगत कराये।

बडे़री के दान बहादुर यादव ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार को निर्देशित किया कि आज ही चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाकर समस्या का समधान कराये। 

और भी फरियादी संतुष्ठ होकर गए |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!