BREAKING

जौनपुर के जिला कारागार में विचाराधीन बन्दी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर।  जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बन्दी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला  जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र का है।  सरपतहा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम के पुत्र बनवारी लाल गौतम को पुलिस ने 15 फरवरी की देर रात चोरी के आरोप में घर से हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि युवक को चार दिन तक थाने में रखा गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि बीती रात जिला कारागार में बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उसके जेब में जेवरात रखकर उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।  पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। प्रकरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!