BREAKING

होली के दृष्टीगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर  सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जौनपुर देवाशीष उपाध्याय ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 19 फ़रवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, जौनपुर द्वारा 23 फरवरी 2026 को जनपद जौनुपर के विभिन्न बाजारों में स्थित अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ पनीर का 01 नमूना, घी का 01 नमूना एवं कलाकन्द बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया है। इस प्रकार आज विभिन्न खाद्य पदार्थों का कुल-03 नमूना संग्रहीत करते हुए जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई इत्यादि की कमी पाये जाने पर कुल-02 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया ।  

उपरोक्त के साथ ही साथ खाद्य कारोबारकर्ता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत फूड सेफ्टी आँन व्हील के माध्यम से खाद्य सचल दल द्वारा आज 23 फरवरी 2026 को जनपद जौनपुर के लखनऊ रोड, मरगूपुर, बदलापुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-22 नमूनों की मौके पर जांच करके जांच रिपोर्ट से अवगत कराते हुए खाद्य कारोबारकताओं एवं उपभोक्ताओं को जागरूकता किया गया एवं मानक के विपरीत पाये गये 01 नमूना के सापेक्ष तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना संग्रहीत करते हुए जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित कर दिया गया है ।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!