प्यार का नाटक और शादी का झाँसा देकर किया दुष्कर्म का अरोपी हुआ गिरफ्तार
जनपद जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले को लेकर गुरूवार को थाना सुजानगंज उप निरीक्षक बृजेश मिश्र मय टीम की टीम ने एससीएसटी एक्ट में कल्याण पटेल पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम नदान थाना सुजानगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को न्यायालय के लिए भेज दिया है। न्यायलय द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया |
Tags

