BREAKING

जिलाधिकारी द्वारा तहसील मड़ियाहू का औचक निरीक्षण

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम, न्यायालय उप जिलाधिकारी, न्यायालय, तहसीलदार रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष का गहनता से निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव एवं न्यायिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्विवाद वरासत से संबंधित कुछ प्रकरणों में आवेदकों के द्वारा मामूली त्रुटियां होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व परिषद के निर्देशों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि निर्विवाद वरासत के अंतर्गत आवेदनों के निरस्तीकरण से पूर्व तहसीलदार पूर्ण रूप से आश्वस्त हों तथा समुचित परीक्षण के उपरांत ही अंतिम निर्णय लें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी दावों को निरस्त किया गया है, उनकी पुनः समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र आवेदक अनावश्यक रूप से वंचित न रहें इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी निरस्त प्रकरणों की सूची तैयार कर उनका परीक्षण किया जाए तथा नियमानुसार त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

              

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!