BREAKING

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के रामपुर में राष्ट्रीय निर्माण में हमारे देश के महान महापुरुष स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय रहा है। उनके विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। इसी उद्देश्य को लेकर हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी, रामपुर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रचारक, मछलीशहर – राजेंद्र भाई साहब ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर हैं। देश के निर्माण और विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय, रमेश दुबे, आद्या प्रसाद गिरी, रिंकू मिश्रा, विवेक उपाध्याय, आशुतोष दुबे एवं संतोष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और युवा जागरण के संकल्प के साथ हुआ

राहुल दुबे संवाददाता 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!