पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
जनपद जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन से विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए
Tags

