BREAKING

किशोरी को भगाने व दुष्कर्म का आरोपी दबोचा गया

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने अपहरण व पाक्सो से संबंधित अभियुक्त को   गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि  सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा वादी  राजू सरोज पुत्र बुद्धू सरोज द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक की लड़की को प्रकाश कुमार गौतम पुत्र भोलानाथ गौतम निवासी ग्राम सरायघाटम थाना सुजानगंज   बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर   धारा 137(2) पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना में साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1),87 बीएनएस व 5/ध्6 पाक्सो एक्ट  की बढोत्तरी किया गया।  अभियुक्त प्रकाश कुमार गौतम पुत्र भोलानाथ गौतम निवासी ग्राम सरायघाटम थाना सुजानगंज   को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!