BREAKING

22 फरवरी को आयोजित होगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत कार्यक्रम

Jan Dhamaka Times

जनपद जौनपुर निर्वाचन अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि सम्प्रति चल रहे अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 06 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि नियत है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 22 फरवरी 2026 को विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है। 

इस विशेष अभियान की तिथि में बूथ लेविल आफिसर अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची के साथ प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उक्त विशेष अभियान की तिथि में समस्त सुपरवाइजर्स एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बीएलओ की उपस्थिति सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर सुनिश्चित करायेंगे। उक्त के अतिरिक्त विशेष अभियान की तिथि में जिला निर्वाचन अधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!