BREAKING

राज कुमार के घर में घुसकर लूट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया और सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सर लगायी गुहार

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर। गौराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमार यादव ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। राजकुमार यादव, जो वर्तमान में राजस्थान के पचपदरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर 2024 को पड़ोसी अनुराग की हत्या के मामले में उनके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के दौरान प्रशासन की मौजूदगी में घर की महिलाओं के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात व पांच लाख रुपये नकद ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव को सुरक्षा के लिए सौंपे गए थे। आरोप है कि बाद में उक्त सामान वापस नहीं किया गया।पीड़ित का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम प्रधान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में रखा अनाज, गैस सिलेंडर, इंजन व अन्य कीमती सामान उठा लिया तथा मकान की छत, खिड़की और दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए बच्चों के शैक्षणिक दस्तावेज गायब होने की भी बात कही है।पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मौके पर जाकर वीडियोग्राफी कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!