BREAKING

पुरानी रंजिस के चलते शुभम को उतरा मौत के घाट चाकू से किये कई वार

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव के युवक को अज्ञात लोगो ने उतरा मौत के घाट आपको बताते चले की रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निवासी एक युवक का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान शुभम शुक्ला 22 वर्ष पुत्र राजेश शुक्ला,  जमुनीपुर के रूप में हुई है। युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या की आशंका बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, शुभम शुक्ला चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था । रविवार सुबह करीब 8 बजे वह घर पर चाय पीकर बगल स्थित कम्पोजिट विद्यालय जमुनीपुर की ओर गया था, इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

करीब 12 बजे गांव के ही एक लड़के द्वारा शुभम को लहूलुहान अवस्था में झाड़ियों में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने शुभम का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई।

युवक के शरीर में गंभीर चोट के निशान पाए गए 


ऐसा प्रतीत हो रहा  है कि हमलावरों ने शुभम को झाड़ियों में ले जाकर चाकुओं से सीने और पेट पर कई बार  वार किए। गंभीर रूप से घायल शुभम लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए घर की ओर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ा, इसके पहले कुछ कहा सुनी हुई थी

कुछ दिन पूर्व मिली थी धमकी 


जिसमें आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों का मानना है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, शराब की बोतल, पानी की बोतल तथा चाकू की टूटी हुई मुठिया बरामद कर सबुत के तौर पर कब्जे में लिया |

ऐसी निर्मम हत्या से गाव के लोग डरे सहमे और खुद को असुरक्षित महसुस कर रहे है |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!