आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ: जिला जज सुशील कुमार शशि
जनपद जौनपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा/वृहद सहायता से शिविर का आयोजन पुलिस लाइन परिसर में किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार , जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन, सुभाष चन्द्र यादव सहित द्वारा माँ सरस्वती जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई तथा पी.एम .कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारे संविधान में लोगों को निःशुल्क न्यायिक और विधिक सहायता, परामर्श की परिकल्पना की गई है। न्यायपालिका, जिला प्रशासन के सहयोग से आम जन मानस तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है जिससे जितने भी वंचित लोग हैं जिन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है उन तक इसका लाभ पहुंचाया जाए, हम सभी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे। समाज के हर व्यक्ति के लिए न्याय सुलभ हो सके, संविधान की परिकल्पना की पूर्ति हो सके, इसी उद्देश्य से आज इस सहायता शिविर का आयोजन किया गया है, उन्होंने सभी से पुलिस लाइन परिसर में लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा योजनाओं से लोगों जागरूक होने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी न्यायिक विधिक सहायता मिले, आम जन जागरूक हो इसके दृष्टिगत यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है जहां महिलाओं की समस्या सुनी जा रही है तथा उन्हें न्यायिक और विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
Tags

