जनपद जौनपुर | बिहारी महिला पी.जी. कालेज मछलीशहर जौनपुर में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामो का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है।
स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना; तनाव और चिंता में कमी; हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना; और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।

.jpeg)
