विवाद के बाद घात लगाकर किशोर को मारा चाकू हालत गंभीर
जनपद जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने किशोर को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू लगने से घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि उक्त गांव निवासी हरिकेश तिवारी से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से जमीन का कुछ विवाद चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम हरिकेश तिवारी का पुत्र श्याम कुमार तिवारी उम्र लगभग 17 वर्ष अपने साथी ऋषभ कुमार यादव के साथ जा रहा था।
घात लगाकर बैठे हमलावरों ने नाबालिक को पकड़कर उसके ऊपर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। एक चाकू गले में लगा जो आर पार हो गया और दूसरा चाकू उसके सीने में घुसेड दिया। चाकू लगते ही श्याम तिवारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह नजारा देख कर उसके साथ जा रहा लड़का वहां से फरार हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर लगने के कारण चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा घायल को जिला अस्पताल ने भी वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बताई गई है।
Tags

.jpeg)