BREAKING

प्रधानमंत्री को ऑनलाइन व्यापर से परेशां होकर व्यापर मण्डल ने भेजा ज्ञापन

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में  प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अनुपस्थिति में  उनके  प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य को ज्ञापन देते हुए  प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का आग्रह किया।   ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है स्थानिक दुकानदार जो वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं,  ई-कॉमर्स रूल 2020 के अनुसार ई-कॉमर्स प्लेटफार्म केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाये, किंतु निजी लेवल पसंदीदा विक्रेताओं को अनुचित लाभ एवं इन्वेंटरी नियंत्रण से मार्केटप्लेस एवं इन्वेंटरी मॉडल के बीच का अंतर समाप्त हो रहा है अतः दोनों मॉडलों के बीच स्पष्ट विभाजन हेतु ठोस दिशा निर्देश लागू किया जाए,   व्यापार मंडल   छोटे पारंपरिक व्यापारियों के संरक्षण हेतु रजिस्टर व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना व आग त्रासदी जैसी आपदा पर राहत राशि आदि की व्यवस्था किया जाए, क्योंकि यह ऑनलाइन व्यापार की समस्या लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित कर रही है यह स्थिति केवल आर्थिक कि नहीं बल्कि सामाजिक और असंतुलन भी उत्पन्न कर रही है क्योंकि छोटे व्यापारी समाज की रोजगार व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है,। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!