BREAKING

जौनपुर परिसर में 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन मेला का आयोजन

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर के  वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी  ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय जौनपुर परिसर में 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन मेला का आयोजन किया जा रहा है।

मेले का उद्देश्य 7500 किलोग्राम तक के सकल वाहन भार वाले वाणिज्यिक वाहनों हेतु लागू की गयी नई एकमुक्श्त कर संरचना के संबंध में वाहन स्वामियों, संचालकों, वाहन विक्रेताओं एवं अन्य परिवहन हितधारकों को जागरूक करना है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचन 30 जनवरी 2026 के माध्यम से लागू नई कर व्यवस्था के अन्तर्गत वाणिज्जिक वाहनों पर कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार 3000 किलोग्राम तक सकल वाहन भार वाले मालवाहक वाहनों पर वाहन मूल्य का 3 प्रतिशत एकमुश्त कर देय होगा। 3000 किलोग्राम से 7500 किलोग्राम तक के सकल वाहन भार वाले मालवाहक वाहनों पर वाहन मूल्य का 6 प्रतिशत एकमुश्त कर देय होगा। 10 लाख तक मूल्य वाले वाणिज्यिक टैक्सी (मोटर कैब) पर 10.5 प्रतिशत तथा 10 लाख से अधिक मूल्य वाले वाहनों पर 12.5 प्रतिशत एकमुश्त कर देय होगा। मेले के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा नई कर संरचना, कर निर्धारण की प्रक्रिया, पंजीकरण संबंधी प्रावधानों एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा हितधारकों की शांकाओं का समाधान किया जाएगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!